सेवा का नया संकल्प, युवाओं का सामर्थ्य!
संकट के समय सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले 'युवा आपदा मित्रों' का सम्मान।
पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर में महानिदेशक पुलिस लॉ एंड ऑर्डर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता एवं श्री रूपिंदर सिंघ, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स एवं एस.डी.आर.एफ. की गरिमामयी उपस्थिति में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण परिचर्चा एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह।
डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर एवं ए.डी.जी.पी. आर्म्ड बटालियन्स एवं एस.डी.आर.एफ. महोदय ने स्वागत उद्बोधन के बाद N.C.C. अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से परिचर्चा कर बढ़ाया हौसला।
सुरक्षा सिर्फ खाकी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सजग नागरिकों के सहयोग से बनी एक अटूट ढाल है।
आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित ये युवा अब हर मुश्किल वक्त में आपके साथ, आपके अपने 'मित्र' बनकर खड़े रहेंगे।
राजस्थान पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण, बल्कि आपदा के समय भी आमजन की सुरक्षा हेतु सजग नागरिक तैयार कर रही है।
जब खाकी और युवा शक्ति का यह समन्वय साथ होगा, तो हर संकट बौना साबित होगा।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें!
#RajasthanPolice
#YuvaAapdaMitra
#JaipurPolice
#SDRF
#DisasterManagement
#सेवा_सुरक्षा_मित्रता
#SankatKeSaarthi
#AapdaMitraTraining
2.5k views | Rajasthan, India | Jun 18, 2026