बाढ़ के उफान में बहे 3 हजार LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट...
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रायगढ़ जिले के पाताल गंगा स्थित HPCL के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद प्रशासन और कंपनी ने लोगों से अपील की है कि नदी या उसके आसपास यदि कोई सिलेंडर दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और न ही घर ले जाने का प्रयास करें।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बहकर आए सिलेंडरों से छेड़छाड़ करना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। लोगों से ऐसे सिलेंडरों की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है। प्रशासन और HPCL की टीमें बह गए सिलेंडरों की तलाश और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के अभियान में जुटी हैं। बाढ़ के बीच बहते सिलेंडरों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Solan, Solan | Jul 9, 2026