बहराइच: सोरहिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरहिया इलाके के रहने वाले व्यक्ति का शव उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मर्चरी भेज दिया था। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।