बहराइच: घाघरा नदी में पिपरा गांव निवासी लापता किशोरी का मिला शव, पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक किशोरी चार दिन पूर्व घाघरा नदी के पास लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान वह लापता हो गई थी। जिसके बाद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी। किशोरी का शव चार दिन बाद नदी से बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच जारी है