बहराइच: हमज़ापुरा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला हमजापुरा में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनो ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया परंतु हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विवाहिता की मौत हो गई।