बहराइच: रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास से थाना दरगाह पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म करने के मामले में बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार करने के मामले में बाल अपचारी को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सोमवार को थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि अभियुक्त को रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है। बता दें, अभियुक्त द्वारा 2 मार्च 2024 को 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।