हरदा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा सूची पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए आरोप, प्रशासन ने लॉटरी प्रक्रिया बताई
आज 28 फरवरी शाम 6 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा कि योजना में पात्र लोगों के स्थान पर कुछ भाजपा पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों के नाम शामिल किए गए हैं, जिससे आम हितग्राहियों का हक प्रभावित हुआ है। उन्होंने सूची की जांच कर वंचित पात्र लोगों को लाभ देने की मांग की है।