हमीरपुर: कुरारा कस्बे में झमाझम बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोली पोल, जगह जगह जलभराव की स्थिति से लोग परेशान
कुरारा नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था की खुली पोल कुरारा कस्बे में तेज बारिश से नगर पंचायत के सामने से सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क में जलभराव हो गया। नगर पंचायत के पास बने डॉ.सीताराम गुप्ता सहित इमरान की दुकान में व दिनेश द्विवेदी आदि के घरों में पानी भर गया। वहीं लालमन पुलिया से बाजार जाने वाली सड़क में भी कई जगह पानी का जमाव रहा।