बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार दोपहर 11 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियांे से चर्चा करते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।