जगदीशपुर: ऑपरेशन मुस्कान: एसएसपी भागलपुर ने खोए हुए 50 मोबाइल लौटाकर लौटाई लोगों के चेहरे पर ख़ुशी
भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लोगों के चेहरे पर फिर से खुशियां लौट रही हैं। इसी कड़ी में भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को करीब चार बजे करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 50 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन उनके सही मालिकों को वापस सौंपे।