सिमडेगा समाहरणालय परिसर में गुरुवार को 1 बजे उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन बंदोबस्ती, रोजगार, पेयजल, पेंशन और पुनर्वास से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।