धर्मशाला पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की दलाई लामा से मुलाकात
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का एक प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रायन मस्त कर रहे हैं।
ब्रायन मस्त ने कहा कि वे दलाई लामा से मिलने और उस मुद्दे को समझने के लिए धर्मशाला आए हैं, जिसे अमेरिका कई वर्षों से समर्थन देता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यों के लिए इस मुद्दे को और करीब से समझना महत्वपूर्ण है और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से यहां आना जरूरी है।
इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।
#Dharamshala #DalaiLama #BrianMast #USCongress #USDelegation #Tibet #HimachalPradesh #HimachalNews #DharamshalaNews #IndiaUSRelations #TibetanCommunity #RozanaHimachal