इंदरगढ़: इंदरगढ़ नगर में पहली बारिश में ही नगर परिषद की खुली पोल गलियों-घरों में भरा पानी
नगर वासियों की बड़ी मुश्किल
इंदरगढ़ नगर में रविवार शाम 5 बजे एक घंटे की बारिश से नगर की निचली बस्तियों और वार्डों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी स्कूल, अस्पताल, घरों और दुकानों में घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के शीतला गंज, वार्ड क्रमांक 4, 6 और 12 की गलियों में पानी भर जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। कई दुकानदारों का सामान भी भीग गया है नगर परिष