बिसौली: धिमरपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
वजीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम धिमरपुरा स्थित विद्यालय में मंगलवार को 12बजे करीब वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।