बिसौली: बदायूं पुलिस विभाग में फेरबदल, चौकी प्रभारियों के तबादले, जितेंद्र कुमार बने दबतोरी चौकी प्रभारी
Bisauli, Budaun | May 23, 2026 बदायूं पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। शनिवार को 2 बजे करीब जारी आदेश के अनुसार बिसौली थाना क्षेत्र की दबतोरी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक श्री राम मेहर सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दातागंज बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को दबतौरी चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।