रन्नौद: बीजरी में बहन को लेने गए युवक पर जीजा का हमला, जान से मारने की धमकी
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीजरी में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पेटलनगर सिंहवासा तालाब के पास, गुना निवासी हेमराज जाटव ने अपनी बहन राजकुमारी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के अनुसार, हेमराज 1 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे अपनी बहन को लेने उसके ससुराल ग्राम बीजरी पहुंचा था।वह घर के बाहर बैठा था।