धनौरा: गजरौला शहर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी जितेंद्र सिंह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह अपनी ई रिक्शा लेकर गजरौला शहर में आया हुआ था। सवार भरकर वह चौपला की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसकी ई रिक्शा चौधरी चरण सिंह वाली गली के सामने पहुंची तो अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।