कमलापुर में पुलिस के प्रशिक्षु जवानों ने पैदल मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का संदेश दिया। पैदल मार्च थानाध्यक्ष कमलापुर इतुल चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें करीब दो सैकड़ा प्रशिक्षु आरक्षी शामिल रहे। मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।