मुज़फ्फरनगर: गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं पर फायरिंग, पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को दबोचा, सिखाया सबक
थाना पुरकाजी पुलिस ने गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही आरोपी हैं जिनके द्वारा की गई फायरिंग में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हुआ।हर्षित,विकास और राहुल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन अवैध तमंचे बरामद किए हैं।