मुज़फ्फरनगर: हजरत मोहम्मद साहब पर अपमानजनक पोस्ट, फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, AIMIM ने किया विरोध
AIMIM के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान क़ासमी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि फेसबुक पर “सनातनी वॉरियर” नाम से एक प्रोफाइल बनाकर हज़रत मोहम्मद साहब और कुरान के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। जिसके खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाए।