मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल अहद पर टूटी कानून की गाज, जेल में मोबाइल पहुंचाने के आरोप में फंसे
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल अहद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी के पुराने मामले और जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में की गई है। 25 मार्च को जिला जेल में शाहनवाज राणा के पास से मोबाइल बरामद हुआ था।जांच में पता चला कि यह मोबाइल उनके बेटे अब्दुल अहद ने ही जेल के अंदर पहुंचाया था। इसी मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।