अशोक नगर: बगनरी गांव में बाइक फिसलने से युवक घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
अशोकनगर। जिले के बगनरी गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मदन पुत्र आशाराम विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी बगनरी गांव, रविवार शाम करीब 6 बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव में उसकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल अशोकनगर लेकर पहुंचे,