गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भूमि पूजन समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत बजने पर बैठे रहे 2 पूर्व सांसद और 1 पूर्व विधायक,वीडियो हुआ वायरल
गया के खिजरसराय प्रखंड में MSME विभाग के द्वारा प्रस्तावित टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर के भूमि पूजन समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत के बजाए जाने पर गया के 2 पूर्व सांसद और 1 पूर्व विधायक अपनी कुर्सी पर हीं बैठे रहे।घटना सोमवार की सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।जिसमे बिहार सीएम सम्राट चौधरी भूमि पूजन करने आए थे।सीएम के आगमन के पूर्व मंच पर राष्ट्रीय गीत बजाया गया।