कालपी: कागजीपुरा में सीएफऐ परीक्षा के तीनों फेज में पुष्पेंद्र सिंह ने बाजी मारी, राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन
Kalpi, Jalaun | Apr 8, 2026 कालपी नगर से बुधवार की दोपहर करीब 4 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कागजीपुरा मोहल्ले के होनहार छात्र पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट CFA की कठिन परीक्षा के तीनों चरणों में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन किया है, पुष्पेन्द्र, कृष्ण पाल सिंह के पुत्र हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा दयानंद बाल विद्या मंदिर कालपी से हुई।