इस्लामनगर अलीगंज: खड़गोर चौक के पास युवक लापता, परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार
जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गोर चौक के पास 14 अप्रैल की सुबह विकास कुमार नामक युवक लापता हो गया। वह अपने भाई के साथ फोरव्हीलर से जा रहा था और रास्ते में शौच के लिए उतरने के बाद वापस नहीं लौटा। गुरुवार को 5 बजे परिजन ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने में दी गई है।