बिसौली: फिरोज पुर गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, युवक ने खुद को चाकू मारकर किया घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में रविवार को 4 बजे करीब हिस्सा बंटवारे को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सर्वेंद्र पुत्र वीरेश ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया।