कालपी: हथनौरा में एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Apr 16, 2026 चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम हथनौरा निवासी सनीकांत ने 15 अप्रैल को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 14 अप्रैल को गांव के ही निवासी रजनेश समेत चार लोगों ने मेरे और मेरे परिवार जनों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।