कोरांव: कोरांव क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, विभिन्न राजनीतिक दलों और समुदायों ने दी मुबारकबाद
इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद कहा जाता है कोरांव क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण सौहार्द के माहौल में मनाया गया। कस्बा कोरांव समेत क्षेत्र के विभिन्न गांव की मस्जिदों ईदगाहों में बकरीद की नमाज मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अदा करवाई और देश में अमन चैन बनाए रखने की दुआएं की। इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ।