लोहरदगा: लोहरदगा बीआईडी के पास अधूरा नाली निर्माण: सड़क पर जमा गंदा पानी बना लोगों के लिए मुसीबत
लोहरदगा शहर में विकास के दावों के बीच शहरी क्षेत्र स्थित बीआईडी के पास बुनियादी सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आ रही है।लोहरदगा- गुमला मुख्य पथ जैसे व्यस्त मार्ग पर आज भी नाली निर्माण नहीं हो पाने से स्थानीय लोग जल निकासी की गंभीर समस्या झेलने को मजबूर हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राउंड जीरो पर पड़ताल के दौरान इलाके की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए।