स्याना: तहसील कार्यालय परिसर में स्कूल चलो अभियान के तहत एसडीएम ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया
Siyana, Bulandshahr | Apr 7, 2026
तहसील कार्यालय परिसर में स्कूल चलो अभियान के तहत एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मंगलवार को एसडीएम ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान एसडीएम ने भी लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के प्रति जागरूक किया।