कोल: टप्पल में धोखाधड़ी से अर्जित ₹35.28 करोड़ की भूमि को पुलिस ने किया कुर्क, SSP ने किया खुलासा
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 टप्पल पुलिस ने प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी करने वाले और धोखाधड़ी से अर्जित की गई 35.28 करोड़ की भूमि को कुर्क किया है। आरोपी विष्णु शर्मा और धर्मवीर यादव एनसीआर के लोगों को प्रॉपर्टी में पैसा निवेश करने के नाम पर बुलाते थे और धोखाधड़ी करते थे। पूर्व में की गई पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी पवन झा अभी फरार चल रहा है