कोल: भुकरावली में कैंटर के टायर फटने से चालक की दूसरे कैंटर से टक्कर में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 भुकरावली में कैंटर का टायर बदल रहे चालक की दूसरे कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। 42 वर्षीय नौशाद कैंटर चालक का कार्य किया करते थे। नौशाद बुधवार सुबह सड़क किनारे अपने कैंटर का टायर बदल रहे थे। इसी बीच पीछे से सरिया लदे तेज रफ्तार के कैंटर ने उनकी कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी।