कोल: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध कब्रिस्तान पर गरजा ADA का बुलडोजर, करोड़ों की भूमि कराई कब्जा मुक्त
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 स्वर्ण जयंती नगर में अवैध कब्रिस्तान पर ADA का बुलडोजर जमकर गरजा है। सपा सरकार के द्वारा विधायक निधि से ADA की भूमि पर कब्रिस्तान बना दिया गया था। अवैध कब्रिस्तान के खिलाफ वर्ष 2021 में भाजपाइयों ने हंगामा किया था और भाजपा नेता डॉक्टर निश्चित शर्मा ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। बुधवार को ADA ने कार्रवाई की है।