बांधवगढ़: ईदुज्जुहा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।बैठक में बताया गया कि ईदगाह में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत