तरबगंज: नवाबगंज के कटी तिराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मिला सुल्तानपुर निवासी युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
नवाबगंज क्षेत्र के मनकापुर अयोध्या रेलवे लाइन के कटी क्रासिंग के पास ट्रैक पर बुधवार देररात्रि 25वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी।युवक की पहचान सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला राणा नगर निवासी राहुल राय उर्फ दुर्गेश के रूप में हुई।सूचना पर पिता त्रिभुवन राय परिजन समेत मौके पर पहुँचे।उन्होंने बेटे की हत्या होने की आशंका