हजारीबाग में अवैध कोयला कारोबार फिर तेज हो गया है। बंद खदानों और सीसीएल क्षेत्रों से चोरी का कोयला जंगल रास्तों से गुप्त डिपो तक पहुंचाया जा रहा है। वहां से ट्रकों के जरिए बिहार और यूपी सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिस्टम की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा कारोबार संभव नहीं है।