बरेली: जोगी नवादा चावल मंडी में पैसों के लेनदेन में दबंग ने युवक का होंठ चबाया, पुलिस से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा चावल मंडी में पैसों के लेनदेन में दबंग ने एक युवक का होंठ चबा लिया। पूरे मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घायल युवक को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि दबंग की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।