मांट: नसीटी गांव से मांट पुलिस ने अवैध लकड़ी कटान की योजना बनाते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jul 27, 2026 थाना मांट पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नसीटी में राधाकृष्ण मंदिर के पास से अवैध लकड़ी काटने की योजना बना रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, चैन कटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और राया थाना क्षेत्र से काटी गई शीशम की लकड़ी के 8 बड़े टुकड़े (लट्ठे) बरामद किए हैं।