दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
शनिवार को उसावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। घर में रह रहा परिवार बाल बाल बचा है। बताया जा रहा है कि रसूलपुर गांव में लगातार हो रही तेज बरसात के कारण रामशिला पत्नी मुनीश का घर कच्चा होने के चलते गुरु गया है। पूरा परिवार इस कच्चे मकान में अपना जीवन व्यतीत कर रहा था।