शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम ऊमरीकला (मजरा बनियापुरा) स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक किशनलाल शिवहरे पर शासन की किताबें कबाड़ी को बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामवासियों और मासूम छात्र छात्राओं ने मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर शिवपुरी को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।