मुंगेर: मोबाइल गुम होने पर साइबर ठगों ने उड़ाए ₹8.19 लाख, बुजुर्ग बने शिकार
Munger, Munger | May 30, 2026 जिले में साइबर अपराध का एक और बड़ा मामला सामने आया है। मोबाइल फोन गुम होने के बाद साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग के बैंक खातों से 8 लाख 19 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर शहर निवासी योगेंद्र प्रसाद अपनी बहू से मिलने बिहटा गए थे।