अररिया: जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की तैयारियां पूरी, 37 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
Araria, Araria | Jan 31, 2025 1 फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां शुक्रवार को शाम 5 बजे तक पूरी कर ली गई हैं। कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 20,320 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 10,464 छात्र एवं 9,856 छात्राएं शामिल हैं।