Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

घायल मासूम के इलाज में मुरली मनोहर जायसवाल ने की पहल, मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कराया उपचार #देवरिया। एक घायल मासूम बच्चे के उपचार को लेकर स्थानीय सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बताया गया कि बच्चे का हाथ टूट गया था और वह काफी दर्द में था, लेकिन किसी कारणवश उसका समय पर इलाज नहीं हो पा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी विधायक मुरली मनोहर जायसवाल को मिली, वे तत्काल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे का उपचार प्राथमिकता के आधार पर करने का अनुरोध किया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का परीक्षण कर उसका इलाज शुरू किया। उपचार मिलने के बाद बच्चे और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का उदाहरण बताया। लोगों का कहना है कि जरूरतमंद की सहायता के लिए समय पर उठाया गया कदम ही जनसेवा की वास्तविक पहचान है

Barhaj, Deoria | Jul 28, 2026

MORE NEWS