जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मातारानी की आरती एवं संध्या बाती के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत में सार्वजनिक महियारपुर दुर्गा मंदिर, जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर, एकम्बा दुर्गा मंदिर, कमालपुर दुर्गा मंदिर में आज संध्या 6 बजे मां के आरती एवं संध्या बाती को लेकर महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।