जलालगढ़: पूर्णियाँ में जीविका कैडर संघ की जिला स्तरीय बैठक, अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में
संजय होटल पूर्णियाँ में जिला स्तरीय बैठक किया गया है जिसमे 14 प्रखण्ड के लगभग 100 कैडर उपस्थित हुए। अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि जब तक ये सरकार काला क़ानून जो 2 सितंबर 2024 का मानदेय संशोधन बिल आया है उसकी वापसी एवं 10 सुत्री माँग पूरी नहीं होती है तब तक पूरे राज्य में जीविका कैडर एव COBS की दीदी हड़ताल पर रहेगी।