जलालगढ़: जलालगढ़ पुलिस ने 13.38 ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत चक एवं जलालगढ़ से दो व्यक्ति को जलालगढ़ पुलिस ने 13.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें एक व्यक्ति सुभाष यादव जलालगढ़ पंचायतके वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है जो पूर्व में वार्ड 12 का पंच सदस्य भी रह चुका है वहीं दूसरा रंजीत शर्मा चक पंचायत के चक हाट के समीप का रहने वाला है।