जलालगढ़: जलालगढ़ ओवर ब्रिज के निकट एक व्यक्ति से मोबाइल छीना गया
सोमवार को संध्या करीब 5:00 बजे इजहार अनवर अपने निज आवास अमौर से पूर्णिया जा रहे थे कि जलालगढ़ ओवरब्रिज के समीप चलती मोटरसाइकिल से उनके ऊपर के पॉकेट से मोबाइल की छिनतई कर अपराधी भाग निकले। वही पीछे खड़ी 112 नंबर की पुलिस को उन्होंने सूचना दी तो उन लोगों ने भी अपराधी का पीछा किया पर वो भागने में सफल रहा।