मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में 30 जून तक किसानों का फार्मर आईडी बनेगा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार की एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को पुनः मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।