कुरूद: बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
Kurud, Dhamtari | Apr 23, 2026 एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को ठोकर मार दी घटना की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए कुरूद पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम चार भाता निवासी युवक हीरालाल देवांगन ग्राम नारी से अपने गांव वापस जा रहा था इस दौरान उसे एक विपरीत दिशा से आने वाले बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी