मंझनपुर: शाहपुर ग्राम पंचायत में बीच सड़क पर खड़ी शटरिंग बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोप
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के आरोप के अनुसार बैरागीपुर से पश्चिम शरीरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर करीब एक महीने पहले गेट निर्माण के लिए शटरिंग खड़ी कर दी गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है।